RediGo 1.0 की बुकिंग शुरू, इसी महीने में होनी है लॉन्च
Page 1 of 4 11-07-2017
डैटसन रेडीगो हैचबैक कार सेग्मेंट में एक सनी सनसनी बनकर उभरी है। इसी तरह का एक बूम रेनो क्विड के समय में भी आया था। उसी प्लेटफार्म पर रेडीगो को डिजाइन किया गया है। फीचर्स (टचस्क्रीन को छोड़कर) व इंजन भी एक जैसे हैं। इस कार को फिलहाल 800cc पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया था और अब जैसाकि हमने पहले भी बताया था, कंपनी इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। जहां तक की डीलरशिप पर इस वर्जन की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। प्रीबुकिंग अमाउंट 10,000/- रूप्ए है। इंजन के अलावा कोई कॉस्मैटिक बदलाव यहां देखे जाने की उम्मीद कम है। रेडीगो 1.0 लीटर इसी महीने की 26 तारीख यानि 26 जुलाई को लॉन्च हो रही है।
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































