कुछ इस तरह का होगा Honda Jazz का फेसलिफ्ट अवतार
Page 1 of 4 06-05-2017
देश में इस साल काफी सारे फेसलिफ्ट लाॅन्च हो चुके हैं और अभी काफी सारे होने बाकी हैं। इनमें एक होंडा जैज़ का फेसलिफ्ट भी शामिल है। हालांकि इसके लाॅन्च से संबंधित कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पिछले महीने ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान होंडा जैज़ का फेसलिफ्ट कैमरे में दर्ज हुआ था और माना जा रहा है कि यही होगा होंडा जैज़ की नई जनरेशन का फेसलिफ्ट वर्जन। उम्मीद की जा सकती है कि इसे अगले साल होने वाले इंडियन आॅटो एक्सपो-2018 में देखा जा सकेगा। होंडा जैज़ को साल 2015 में लाॅन्च किया गया था और आने वाला माॅडल इस कार का पहला फेसलिफ्ट होगा।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































