Tata Tigor (Kite 5) अगले महीने हो सकती है लाॅन्च
Page 1 of 4 12-02-2017
सब 4-मीटर यानि काॅम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टाटा मोटर्स की नई पेशकश टाटा टाइगाॅन (काईट-5) अगले महीने यानि मार्च में लाॅन्च हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इस जानकारी की अभी कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन आईआॅटोइंडिया के आॅटो एक्सपर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी जुटाई है कि यह कार मार्च के पहले या फिर दूसरे सप्ताह में लाॅन्च हो सकती है। टियागो हैचबैक के प्लेटफार्म पर बेस्ड यह कार कंपनी की दूसरी काॅम्पैक्ट सेडान है। इस केटेगिरी में टाटा जे़स्ट पहले से ही मौजूद है लेकिन नई कार जे़स्ट से एक पायदान नीचे होगी, पर कीमत बराबर हो सकती है। माना जा रहा है कि टाइगाॅन की कीमत 4.5 लाख रूपए से शुरू होगी जो 6 लाख रूपए तक जाएगी।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































