Toyota को पछाड़ Volkswagen बनी दुनिया की No. 1 कार कंपनी
आपको बात दें कि आॅडी, स्कोडा भी फाॅक्सवेगन ग्रुप के ही ब्रांड हैं। देश में बात की जाए तो यहां आॅडी की कारें लग्ज़री सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। मिड सेगमेंट में स्कोडा सुपर्ब भी पाॅपुलर है। वहीं कंपनी की पोलो जीटी हाॅट हैचबैक बनी हुई है। यहां टोयोटा की इटिओस सेडान खासी पाॅपुलर हैं, वहीं इनोवा और फाॅरच्युनर अपने सेगमेंट में सबसे आगे हैं। लैक्सस भी आने वाला है जो एक लग्ज़री ब्रांड है। इनके अलावा, जनरल मोटर्स का यहां केवल शेवरले ब्रांड है जिसकी कारें काफी कम हैं। इस ब्रांड की बीट हैचबैक और क्रूज़ सेडान देश में सबसे ज्यादा पाॅपुलर हैं।
जनरल मोटर्स के आंकड़े अभी तक सामने नहीं आए हैं। काफी सालों से यह ब्रांड नम्बर-3 पर काबिज है। साल 2011 में जनरल मोटर्स ने नम्बर एक पोजिशन हासिल की थी लेकिन उसके बाद से यह नम्बर-3 पर ही बना हुआ है।
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























