देश में आया Grand Cherokee का पेट्रोल अवतार
Page 1 of 4 21-07-2017
काफी इंतजार कराने के बाद Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी पावरफुल एसयूवी ग्रैंड चेरोकी का पेट्रोल मॉडल लॉन्च किया है। इससे पहले यह कार केवल 3.0 लीटर डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध थी। आपको बता दें कि पिछले साथ जीप इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी तीन हैवी एसयूवी के साथ एंट्री ली थी। ग्रैंड चेरोकी की कीमत 75.15 लाख रूप्ए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखी गई है जो डीज़ल मॉडल से करीब 18 लाख रूपए सस्ती है। वैसे आपको बता दें कि ग्रैंड चेरोकी पेट्रोल का दाम जीप की बेस मॉडल रैंग्लर के आसपास है। रैंग्लर की कीमत 71.5 लाख रूपए (एक्सशोरूम) है जो एक डीज़ल एसयूवी है। लग्ज़री फीचर्स व दमदार इंजन के साथ एडवेंचर वाला पावर चाहने वालों के लिए ग्रैंड चेरोकी पेट्रोल एक परफेक्ट पसंद होगी।
Related Articles
2027 Tata Nexon: नए अवतार में आएगी टाटा नेक्सन, Garud कोडनेम के साथ दिखी टेस्टिंग, मिलेगा नया डिजाइन और बड़ा टचस्क्रीन
नई Hyundai Creta होगी पहले से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम, Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिल सकते हैं कई नए फीचर्स































