जीप इंडिया ने लॉन्च किया एसयूवी रैंगलर, कीमत 53.90 लाख रुपये
नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी जीप इंडिया ने बुधवार को स्थानीय स्तर पर
असेंबल की गई एसयूवी रैंगलर को लॉन्च किया। इसकी शुरुआती कीमत 53.90 लाख
रुपये है। कंपनी ने स्थानीय स्तर पर असेंबल की गई एसयूवी रैंगलर को दो
वेरिएंट्स - अनलिमिटेड और रूबिकन में लॉन्च किया है।
जीप इंडिया ने फरवरी में रैंगलर का प्रोडक्शन शुरू किया था।
कंपनी के अनुसार, दोनों वेरिएंट्स भारत स्टेज 6 कंप्लॉयंट 2.0-लीटर, इन-लाइन 4-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल पावरट्रेन द्वारा संचालित हैं।
यह
पावरट्रेन जीप इंडिया ग्रुप के ग्लोबल मीडियम इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित
है और 268 हॉर्सपावर और 400 एनएम का टार्क पैदा करता है और यह आठ-स्पीड
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से भी लैस है।
जीप इंडिया के प्रबंध निदेशक
पार्थ दत्ता ने कहा, "हमने देशभर में 26 स्थानों पर स्थानीय स्तर पर असेंबल
की गई एसयूवी रैंगलर की बिक्री और सेवा सुनिश्चित कर दी है।" (आईएएनएस)
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























