अब जगुआर की कारें हुई सस्ती, दिखा जीएसटी का असर
Page 1 of 3 01-07-2017
देशभर में नई कर व्यवस्था वस्तु एवं सेवा कर (GST) के लागू होने के साथ लक्जरी कार निर्माता जगुवार लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में उपलब्ध अपनी सभी कारों के लिए जीएसटी के तहत संशोधित कीमतों की घोषणा की है। आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने के बाद जगुआर की लग्ज़री कारों की कीमतों में दो से 2.5 लाख रूपए तक की कटौती हुई है। देशभर के सभी जगुआर डीलरशिप पर नई कीमतें शनिवार यानि आज से लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार आधी रात से देशभर में जीएसटी लागू हो चुका है। आॅटो सेगमेंट में भी इसका असर पड़ा है। लग्ज़री कारों सहित स्माॅल हैचबैक के दामों में कमी आई है जबकि हाईब्रिड कारों के दामों में एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। मारूति सुजु़की पहले ही अपनी कारों के दाम में कमी कर चुकी है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























