अब भारत में नहीं खरीद पाएंगे टोयटा की यह कार, यह है वजह
नई दिल्ली। अब आप भारत में टोयाटा किर्लोस्कर मोटर की कार कैमरी हाईब्रीड नहीं खरीद पाएंगे। कंपनी ने इस कार का प्रोडक्शन भारत में बंद कर दिया है। कंपनी इसके पीछे जीएसटी को कारण बता रही है। कंपनी का कहना है कि भारत में जीएसटी लागू होने के बाद कार की कीमत में इजाफा हो गया है। कंपनी का कहना है कि कीमत में इजाफा होने के बाद से कार की मांग में भारी गिरवाट आ गई है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के डायरेक्टर व सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट (सेल्स व मार्केटिंग) एन राजा ने कहा, ग्राहकों के बीच मांग कम हो जाने के कारण हमने कैमरी हाइब्रिड कार का प्रोडक्शन फिलहाल रोक दिया है। परिस्थिती को जांचने के बाद आगे का कोई फैसला लिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि कैमरी हाईब्रीड को टोयोटा और किर्लोस्कर ग्रुप ने मिलकर इस मॉडल को बाजार में उतारा था। गौरतलब है कि सितंबर माह की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल ने लग्जरी, एसयूवी और मिडसाइज कारों पर नया जीएसटी सेस लागू किया था। इसमें लग्जरी कारों पर सेस 15 फीसदी से बढाकर 28 फीसदी कर दिया गया था।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























