बजाज की पल्सर NS160 करेगी सेगमेंट में धमाका
Page 1 of 3 30-06-2017
बज़ाज ने अपनी पाॅपुलर सीरीज़ पल्सर के NS160 माॅडल को देश में लाॅन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल को पिछले साल तुर्की में दिखाया गया था जबकि कुछ दिनों पहले इसे देश के कुछ डीलरशिप पर स्पाॅट किया गया था। नए ग्राफिक्स और कूल लुक्स वाली इस मोटरसाइकिल का बेस NS200 स्टाइल में रखा गया है। डिज़ाइन की बात करें तो NS160 को पल्सर सीरीज़ की AS150 के प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है, जबकि स्टाइल NS200 मॉडल से कॉपी की गई है। पल्सर NS160 की कीमत है 78,360 रूपए जो एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार है। अब 160cc सेगमेंट में NS160 का मुकाबला सुजु़की जिक्सर, होंडा हाॅर्नेट और यामाहा एफजेड-एस से होना है।
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































