बस कुछ दिन बचे हैं Bajaj की इस बाइक को लाॅन्च होने में …
Page 1 of 3 28-06-2017
बज़ाज की सबसे पाॅपुलर सीरीज़ पल्सर का नया वर्जन जल्दी ही भारतीय बाजार में लाॅन्च होने को है। इस बाइक का नाम है Pulsar NS 160, जो एक स्पोर्ट्स कम प्रिमियम बाइक है। यह एक जाना-पहचाना नाम है जिसे अपडेट कर नए व पावरफुल अवतार में लाॅन्च किया जाना है। अगर आप भी इस बाइक और इसकी स्टाइल के मुरीद हैं तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा क्योंकि कुछ ही दिनों बाद अगले महीने में यह बाइक फ्लोर पर होगी। एक या दो दिन में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो जाएगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है। दूसरी ओर, पुणे व मुंबई की शोरूम पर इसे देखे जाने की रिपोर्ट मिली है। लेकिन दिल्ली डीलरशिप से अभी तक ऐसी किसी भी तरह की मिलती घटना से इंकार किया गया है।
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































