16 जून से देशभर में रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
Page 1 of 2 09-06-2017
अगर आप पेट्रोल-डीज़ल की हर महीने बढ़ने वाली कीमतों से दुखी हो चुके हैं तो यह खबर आपको थोड़ी बहुत राहत दे सकती है। अब फ्यूल की कीमतें शेयर मार्केट की तरह रोजाना घटती-बढ़ती रहेंगी। हां, इससे कोई ज्यादा फायदा तो नहीं होने वाला, क्योंकि यह कीमतें कुछ पैसों में ही घटेंगी, लेकिन ज्यादा नुकसान भी नहीं होना वाला। ऐसे में दाम का पूरा पता आप हर दिन के तौर पर लगा सकते हैं। इस तरह के प्रयोग का फायदा उन लोगों को ज्यादा होगा जो रोजाना फ्यूल भरवाते हैं। एक साथ फ्यूल भरवाने वालों को फायदा ज्यादा नहीं होने वाला है। भारत की तेल कंपनियां अब देशभर में रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करेंगी। यह नई व्यवस्था 16 जून, 2017 से प्रभावी होगी। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































