TVS मोटर की बिक्री में आया 16 फीसदी का उछाल
Page 1 of 1 04-09-2017
दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री में अगस्त में साल 2016 के समान माह की तुलना में 16 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी ने अपने जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसने कुल 3,17,563 वाहन बेचे, जबकि अगस्त, 2016 में कुल 2,74,303 वाहनों की बिक्री हुई थी। आपको बता दें कि टीवीएस मोटर्स देश में टीवीएस अपाचे, विक्टर, स्टार स्पोर्ट, स्टार सिटी, जूपिटर के साथ मोपेड भी बेचती है।
Related Articles
हीरो मोटोकॉर्प ने बढ़ाए 100cc और 125cc कम्यूटर बाइक्स के दाम, HF 100 से लेकर Passion Plus तक हुई महंगी
































