ग्रैंड आई10, न्यू एलीट आई20, न्यू 2018 क्रेटा व नेक्स्ट जेन वेरना...
नई दिल्ली। हुंडई मोटर्स इंडिया की बिक्री में जुलाई में 7.7 फीसदी की
वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि कुल 59,590 वाहनों की रही। कंपनी ने बुधवार को
यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कुल 55,315 वाहनों की बिक्री की थी।
समीक्षाधीन
अवधि में हुंडई के निर्यात में 31 फीसदी की वृद्धि हुई और कुल 16,109
वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि साल 2017 के जुलाई में कुल 12,308 वाहनों
का निर्यात किया गया।
हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि समीक्षाधीन
माह में उसकी घरेलू बिक्री में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और कुल 43,481
वाहनों की बिक्री हुई, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में कुल 43,007 वाहनों
की बिक्री हुई थी।
हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य
कार्यकारी अधिकारी वाई. के. कू ने कहा, ‘‘व्यापक आर्थिक कारकों में सुधार,
अच्छी मॉनसून और ग्राहकों की नई वाहनों को लेकर खरीद भावना में सुधार से
आगे सकारात्मक ट्रेंड दिख रहा है। ग्रैंड आई10, न्यू एलीट आई20, न्यू 2018
क्रेटा और नेक्स्ट जेन वेरना की बिक्री में तेजी दर्ज की गई है।’’
(आईएएनएस)
Related Articles
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प





























