Maruti Suzuki Swift Limited Edition भारत में लॉन्च, कीमत...
इस साल फरवरी में मारुति सुजुकी स्विफ्ट लॉन्च की गई थी और फेस्टिव सीजन को देखते हुए अब इसका स्पेशल एडिशन वर्जन आ गया है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। इसे एक्सक्लूजिवली बेस एलएक्सआई और एलडीआई वेरिएंट्स में ऑफर किया गया है। स्पेशल एडिशन वर्जन में हैचबैक के बेस ट्रिम की तुलना में नए फीचर्स एड किए गए हैं। इसकी कोई एक्सट्रा कॉस्ट नहीं है, जो इसे वैल्यू फे्रंडली प्रोपिजशन बनाता है।
न्यू लिमिटेड एडिशन स्विफ्ट ने फेस्टिव सीजन के लिए रिसेंटली लॉन्च किए गए स्पेशल एडिशन इग्निस को जॉइन किया है। न्यू मारुति सुजुकी स्विफ्ट लिमिटेड एडिशन में सिंज-डिन ब्लू ब्लूटूथ स्टीरियो विद टू स्पीकर्स एंड ब्लैक पेंटेड व्हील कवर्स जैसे न्यू फीचर्स हैं। एडिशन में स्विफ्ट एल ट्रिम में फ्रंट पॉवर विंडोज, एबीएस, डुअल फ्रंट एअरबैग्स एंड रियर पार्किंग सेंसर्स एज पार्ट ऑफ स्टैंडर्ड किट हैं। कार में कोई मैकेनिकल चेंज नहीं हैं और इसमें सेम इंजन है।
न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल मोटर 82 बीएचपी और 1.3 लीटर डीजल 74 बीएचपी चर्न आउट करत है। बेस ट्रिम सिर्फ एक 5 स्पीड मैनुअल से मेटेड है, जबकि मिड लेवल वी और रेंज टॉपिंग जेड ट्रिम्स पर एएमटी यूनिट अवलेबल है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट इस ऑटोमेकर की वन ऑफ द टॉप सेलिंग कार्स और देश में बेची जाने वाली टॉप-3 कारों में से एक है। इससे आगे ऑल्टो व डिजायर ही हैं। कंपनी हर महीने 19000 स्विफ्ट सेल करती है और माना जा रहा है कि नया एडिशन ज्यादा पोटेंशल कस्टमर्स को शोरूम तक लाएगा। स्विफ्ट की टक्कर हुंडई ग्रैंड आई 10, फोर्ड फिगो, टोयोटा इटियोस, महिंद्रा केयुवी 100 जैसी कारों से है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































