मारुति सुजुकी की नई अर्टिगा जल्द होगी लॉन्च, जाने क्या होगा खास!
नई दिल्ली। अपनी एक नई कार मॉडल के साथ जल्द ही देश की सबसे बडी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में धमाल मचाने को तैयार है। मारुति सुजुकी 19 अप्रैल को एमपीवी सेगमेंट में अपनी नई अर्टिगा ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, ये कार भारत में कब लॉन्च होगी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन मीडिया रिपोट्रस के मुताबिक कंपनी नई अर्टिगा को अगस्त 2018 में लॉन्च कर सकती है।
बताया जा रहा है कि इस कार को नए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया
जाएगा, जो के14बी 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करेगा। साथ ही इसमें कई
अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इस कार को लेकर लगातार ये खबरें आ रहीं
हैं कि ये कार अभी आ रही अर्टिगा से ज्यादा चौडी और लंबी होगी। अगर ऐसा
होता है तो इस एमपीवी में थर्ड रो के पैसेंजर को और ज्यादा स्पेस मिलेगा।
एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा काफी पॉपुलर सवारी है।
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































