निसान की नई एसयूवी टेरा लॉन्च, जानिए फीचर
नई दिल्ली। जापान की कार
निर्माता कंपनी निसान ने अपनी 7 सीटर एसयूवी टेरा को फिलिपिंस में पेश किया
है। निसान की यह कार डीजल इंजन में उतारी है। लेकिन चीन में यह केवल
पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध है। और इसकी बिक्री भी इस साल अप्रैल से
शुरू हो चुकी है। टेरा, निसान के लाइफ-स्टाइल पिक-अप ट्रक नवारा पर बेस है।
अगर बात इंजन की करें तो चीन में मौजूदा निसान टेरा में 2.5 लीटर का
पेट्रोल इंजन लगा है जो 183 पीएस की पावर और 251 एनएम का टॉर्क देता है।
जबकि फिलिपिंस वाले मॉडल में 2.5 लीटर का वाईडी 25 डीजल इंजन लगा है जोकि
190 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा यह गाड़ी
6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ
भी आती है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































