एके-47 बनाने वाली क्लाशनिकोव कंपनी ने उतारी इलेक्ट्रिक कार
नई दिल्ली। एके-47 का
नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में राइफल की तस्वीर बनने लगती है। लेकिन अब
खतरनाक हथियार को बनाने वाली रशियन कंपनी क्लाशनिकोव कार और बाइक की
मैन्युफैक्चरिंग में उतर गई है।
क्लाशनिकोव ने पिछले दिनों एक डिफेंस
एक्सपो में अपनी इलेक्ट्रिक सुपर कार का भी मॉडल प्रदर्शित किया है। अपनी
नई इलेक्ट्रिक कार CV-1 को लेकर यह फेमस कंपनी एक बार फिर से सुर्खियों में
आ गई है।
इस कार को लेकर द गार्जियन ने एक रिपोर्ट छापी थी,
जिसमें बताया गया है कि यह इलेक्ट्रिक कार किसी भी नॉर्मल पेट्रोल कार की
तरह ही पॉवरफुल होगी। इस कार की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। जिसे एक
बार में पूरा चार्ज कर 350 किलोमीटर तक का सफर आसानी से पूरा किया जा सकता
है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























