ऑडी की दूसरी पीढ़ी की ऑडी आरएस 5 कूपे लांच
बेंगलुरू। जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी ने बुधवार को भारतीय बाजार
में दूसरी पीढ़ी की नई ऑडी आरएस 5 कूपे लांच किया, जो 1,10,65,000 रुपये की
कीमत पर देश भर के ऑडी डीलरशिप पर उपलब्ध है।
कंपनी ने एक बयान में
कहा कि नई ऑडी आरएस 5 कूपे में नया 2.9 टीएफएसआई बाई-टर्बो इंजन है, जो
331 किलोवाट (450 एचपी) की शक्ति और 600 एनएम का टार्क पैदा करता है। यह 0
से 100 किमी/घंटा की गति सिर्फ 3.9 सेकंड में पकड़ लेता है, और 250
किमी/घंटा की शीर्ष गति तक पहुंच सकता है।
ऑडी इंडिया के प्रमुख
राहिल अंसारी ने बताया, ‘‘नई ऑडी आरएस 5 कूपे कार का वी6 बाई-टर्बो इंजन
जमीनी वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जो उच्च
दक्षता के साथ अधिक परफॉरमेंस प्रदान करता है। नई ऑडी आरएस 5 कूपे एक
स्पोट्र्सकार के परफॉरमेंस और एक सेडान के आराम का एक अतुलनीय मिश्रण है,
जो हमारे ग्राहकों को अद्वितीय स्टाइल स्टेटमेंट देता है।’’
(आईएएनएस)
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































