रोल्स रॉयस ने निकाली लग्जरी कार, जाने कीमत और फीचर्स
इंटीरियर और फीचर...
कलिनन का इंटीरियर देखने में बिल्कुल फैंटम की तरह
नजर आता है। हालांकि कुल्लिनन में फैंटम के मुकाबले छोटी स्टियरिंग व्हील
दी गई है। कार में सारे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट दिए गए हैं। साथ ही टचस्क्रीन
इनफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है। कलिनन में आगे की तरफ कंपनी की पारंपरिक
ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर आयताकार हैडलैंप्स लगे हैं।
साइड वाले
हिस्से में ध्यान दें तो यहां कर्व लाइनें दी गई हैं, जो आगे वाले हिस्से
से शुरू होकर पीछे वाले हिस्से तक जाती हैं। इसके दरवाजों को भी अग्रेसिव
लुक दिया गया है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां बूट का डिजायन रोल्स-रॉयस
की सन 1930 वाली डी-बेक की याद दिलाता है। टेल लैंप्स का डिजायन रोल्स-रॉयस
की दूसरी कारों से मिलता-जुलता है।
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































