एक्ससी40 आर-डिजाइन लांचिंग के एक पखवाड़े के अंदर ही...
नई दिल्ली। स्वीडन की लक्जरी कार निर्माता वोल्वो की भारतीय इकाई वोल्वो
कार इंडिया ने अपने नए कांपैक्ट लक्जरी एसयूवी एक्ससी40 आर-डिजाइन की
लांचिंग के एक पखवाड़े के अंदर ही 200 से ज्यादा बुकिंग हासिल होने की
सोमवार को घोषणा की है।
कंपनी ने बताया कि ‘यूरोपियन कार ऑफ द ईयर’
एक्ससी40 डी4 मोमेंटम संस्करण की कीमत 39.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम),
एक्सडी40 डी4 इंस्क्रिप्शन संस्करण की कीमत 43.9 लाख रुपये तथा एक्ससी40
आर-डिजाइन की कीमत 42.9 लाख रुपये रखी गई है।
वोल्वो कार इंडिया के
प्रबंध निदेशक चाल्र्स फ्रंप ने कहा, ‘‘हम नए लांच एक्ससी40 को मिली
प्रतिक्रिया से काफी खुश हैं। यह हमारे लिए बड़ी शुरुआत है और हम उम्मीद
करते हैं कि यह हमें साल 2020 तक इस खंड की 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी
हासिल करने में मदद करेगी।’’
कंपनी ने बताया कि इस साल की पहली
छमाही (जनवरी-जून 2019) में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 फीसदी
की वृद्धि दर दर्ज की गई है। कंपनी ने एक्ससी60 मॉडल की 1242 कारों की
बिक्री की, जिसका कुल बिक्री में 25 फीसदी योगदान रहा।
(आईएएनएस)
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































