मारुति ऑल्टो-800 का नया संस्करण लॉन्च, जानिए क्या है कीमत
नई दिल्ली।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने
अपनी सबसे सस्ती हैचबैक कार ऑल्टो- 800 का नया संस्करण बाजार में लॉन्च कर
दी। इस नए संस्करण की दिल्ली में शोरूम पर कीमत 2.93-3.71 लाख रुपए के
दायरे में है। इसके नए संस्करण में इंजन भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक वाला
पेट्रोल इंजन लगा है।
इसके साथ ही इसमें कुछ अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और नए
फीचर जोड़े गए हैं। कंपनी ने कहा है कि यही वजह है कि नए संस्करण की कीमत
30 हजार रुपए ज्यादा है। एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक आर एस कल्सी ने
कहा, ‘वर्ष 2000 में आल्टो की शुरुआत के बाद से अब तक 37 लाख से अधिक
कारों की बिक्री हो चुकी है और यह आज कार इस्तेमाल करने वाले भारतीयों के
लिए गर्व का प्रतीक बन चुकी है।
ऑल्टो की जितनी कारें बिकीं हैं उनमें 58
प्रतिशत ने इसे अपनी पहली कार के रूप में खरीदा है।’ उन्होंने कहा कि नई
ऑल्टो कार देश की पहली बीएस-6 अनुपालन मानक वाली सस्ती कार है। इसमें
ताकतवर इंजन के साथ ही 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर की उच्च ईंधन क्षमता है।
Related Articles
Maruti Wagon R Facelift 2026: नए डिजाइन और 3-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है वैगन आर, CNG टैंक में भी होगा बदलाव!
































