होंडा सिटी का नया वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च!
नई
दिल्ली। लगभग दो दशक से सडक़ों पर दौडऩे वाली होंडा की सेडान ‘सिटी’ का नया
वेरिएंट जल्द ही देखने को मिल सकता है। होंडा सिटी की पांचवी पीढ़ी पर
कंपनी काम कर रही है, लेकिन ये मॉडल बाजार में साल 2020 तक आएगा। मीडिया
रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि होंडा सिटी 2019 में अनवील हो जाएगी। ये
कार साल के अंत तक लॉन्च होगी।
सिटी होंडा का वह मॉडल है, जिसने
कंपनी को भारत में स्थापित किया है। भारत में मौजूद होंडा सिटी साल 2014
में लॉन्च हुई थी, जिसका फेसलिफ्ट वेरिएंट कंपनी ने 2017 में लॉन्च की थी।
मौजूदा होंडा सिटी एक बड़ी मिड साइज सेडान है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया
जा रहा है कि कंपनी की अगली कार की लंबाई इससे ज्यादा होगी। कार का केबिन
पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा और इसका लाभ पीछे बैठने वाले को मिलेगा।
क्योंकि पिछली सीट का लेगरूम बढ़ाया जा सकता है।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































