Toyota की कारों पर भारी डिस्काउंट, 1.50 लाख की छूट के साथ अवलेबल है Corolla Altis
दिसंबर में टोयोटा के कुछ डीलर्स भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। ये बेनेफिट कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज डिस्काउंट व कॉरपोरेट डिस्काउंट के फॉर्म में दिया जा रहा है। टोयोटा की फॉच्र्यूनर व कैमरी पर कोई छूट नहीं है। टोयोटा ग्लेंजा के डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट व एक्सचेंज बोनस 15-15 हजार, कॉरपोरेट डिस्काउंट 5000 और टोयोटा एज का 5000 रुपए बेनेफिट इनक्लूड है।
इनोवा क्रिस्टा को 15 हजार के कॉरपोरेट डिस्काउंट के साथ ऑफर किया गया है। इटियोस में 8000 रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट है। टोयोटा कोरोला आल्टिस एक लाख के डिस्काउंट और 50 हजार के कॉरपोरेट डिस्काउंट के साथ अवलेबल है।
सितंबर 2019 से पहले मैनुफैक्चर्ड की गई यारिस जी वेरिएंट यूनिट्स 1.30 लाख रुपए के बेनेफिट के साथ अवलेबल है। सितंबर 2019 से पहले प्रोड्यूस किए गए यारिस के ऑल वेरिएंट्स 10 हजार के कैश डिस्काउंट, 15 हजार के एक्सचेंज बोनस व 15 हजार के कॉरपोरेट बोनस के साथ ऑफर किए गए हैं।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































