किया SP2i भारत में जल्द होगी लांच,प्रोडक्शन शुरू
अनंतपुर। किया मोटर्स ने आंध्र
प्रदेश के अनंतपुर स्थित अपने आधुनिक संयंत्र में ट्रायल उत्पादन शुरू कर
दिया है। इस महत्वपूर्ण कदम ने न केवल नई 536 एकड़ के निर्माण संयंत्र का
कार्य पूरा होने, बल्कि किया की नई फ्लैगशिप कार-किया एसपी2आई के भारत में
आगमन का संकेत दिया है। यह नई शानदार एसयूवी किया एसपी कॉन्सेप्ट पर आधारित
है, जिसका प्रदर्शन पहली बार इंडिया ऑटो एक्सपो 2018 में किया गया था।
किया
एसपी2आई किया की गुणवत्ता के मानकों से भारतीय बाजार को परिचित कराएगी।
इसके साथ ही कूल, मॉडर्न डिजाइन और आधुनिक तकनीक के लिए ब्रैंड की
प्रतिष्ठा को पुख्ता करेगी। एसपी2आई का ट्रायल प्रोडक्शन किया को ब्रैंड के
निर्माण उपकरणों और तकनीक को बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगा। इसके बाद ही
2019 के अंत तक भारत में किया एसपी2आई का सीरीज प्रोडक्शन शुरू हो सकेगा।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























