महिंद्रा थार 700 स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
Page 1 of 3 18-06-2019
नई
दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा थार का नया
स्पेशल एडिशन लांच किया है। कंपनी ने इसे 70 साल की निशानी के तौर पर
स्पेशल एडिशन के रूप में पेश किया है और इसी कारण इसका नाम थार 700 रखा है।
इस कार की सिर्फ 700 यूनिट्स को ही महिंद्रा बेचेगी। इस स्पेशल एडिशन पर
एक बैज लगा है जिस पर कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के हस्ताक्षर भी
मिलेंगे। इस सिग्नेचर एडिशन में एबीएस का फीचर भी दिया गया है। महिंद्रा
थार 700 की कीमत 9.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है। नई थार की कीमत कार
के स्टैंडर्ड थार सीआरडीई 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट से लगभग 50 हजार रुपए
ज्यादा है।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























