महिंद्रा की एसयूवी ‘टीयूवी 300’ लॉन्च, कीमत 8.38 लाख रुपए
नई दिल्ली।
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट
एसयूवी ‘टीयूवी 300’ का फेसफिल्ट वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। मुंबई में
शोरूम में इसकी कीमत 8.38 लाख रुपए है। महिंद्रा ने ‘बोल्ड न्यू टीयूवी
300’ के डिजाइन में बदलाव किया गया है और पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, एक्स
आकार के मैटेलिक ग्रे व्हील कवर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
महिंद्रा ने इस
कार को हुंडई की कॉम्बैक्ट एसयूवी वेन्यू की लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले ही
लॉन्च किया है।
महिंद्रा टीयूवी 300 के नए वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग
कैमरा, जीपीएस के साथ 17.8 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टैटिक बेंडिंग
हेडलैम्प और माइक्रो-हाइब्रिड तकनीक दी गई है। महिंद्रा टीयूवी 300 का नया
डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित करेगा। टीयूवी 300 फेसलिफ्ट में वहीं पुराना
डीजल इंजन मिलता है।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























