Categories:HOME > Bike > Standard Bike

Harley-Davidson Sprint 440 जापान में लॉन्च, 5.25 लाख रुपये कीमत; भारत में 2027 में आने की उम्मीद

Harley-Davidson Sprint 440 जापान में लॉन्च, 5.25 लाख रुपये कीमत; भारत में 2027 में आने की उम्मीद

हार्ले डेविडसन ने हाल ही में EICMA 2026 में नई स्प्रिन्ट 440 क्लासिक क्रूसर को पेश किया था। अब यह बाइक जापान में लॉन्च हो गई है जिसकी शुरुआती कीमत JPY 898,800 (लगभग 5.25 लाख रुपए) रखी गई है। Harley Sprint 440, X440 प्लैटफॉर्म पर आधारित है जिसे Hero Motocorp के साथ मिलकर विकसित किया गया है। भारत में इसके 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


हार्ले डेविडसन 440 का इंजन



हार्ले डेविडसन स्प्रिन्ट 440 में 440cc एयर/ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 27hp की पावर और 38nm टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर कल्च दिया गया है। इस बाइक का क्लेम्ड माइलेज 34kmpl है।



सीट हाइट और सस्पेंशन



इस बाइक की सीट हाइट 683mm है जो कम हाइट वालों के लिए काफी बेहतर विकप्ल बन जाती है। बाइक का वजन 187kg, लंबाई 2,145mm और व्हीलबेस 1,450mm है। इसके अलावा इस बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। सस्पेंशन सेटअप में आगे 43mm के इंवर्टेड फोर्क्स और पीछे डुअल रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। बता दें कि, रियर सस्पेंश 7-लेवल एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ आता है।



ब्रेकिंग और एबीएस



Sprint 440 में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील दिया गया है जिसके साथ आगे 100/90 और पीछे 150/60 के टायर्स लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए Harley Sprint 440 में आगे 2-पिस्टन कैलिपर के साथ 320mm सिंगल डिस्क और पीछे 1-पिस्टन कैलिपर के साथ 240mm सिंगल डिस्क मिलती है। साथ ही, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS दिया गया है।



क्लासिक डिजाइन और राइडिंग स्टांस



Sprint 440 में क्लासिक क्रूजर डिजाइन दिया गया है। इसकी खासियतों में सर्कुलर LED हेडलैंप, टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, टेपर्ड एग्जॉस्ट, पीछे की तरफ पतली होने वाली फास्टबैक आकार की सीट और रियर LED टेललाइट शामिल हैं। बाइक में थोड़ा आगे लगे फुटपेग्स, पीछे की तरफ मुड़े हैंडलबार (Pulled-back Handlebars) के साथ कंफर्टेबल राइडिंग स्टांस मिलता है।



कलर ऑप्शन और कीमत



Harley Sprint 440 को तीन कलर ऑप्शन Vivid Black और Dark Billiard Gray वेरिएंट दोनों की कीमत JPY 898,900 (5.25 लाख रुपए) है। वहीं, Teal Thunder वेरिएंट की कीमत JPY 931,800 (5.44 लाख रुपए) है। इसके टेक-किट में 3.5 इंच में गोल कलर (Circular Color) डिस्प्ले शामिल है और इसमें हेडलैंप के ऊपर USB-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab