Categories:HOME > Car > Economy Car

611% उछाल उछाल के साथ छाई महिंद्रा XUV 7XO, मिडसाइज SUV सेगमेंट में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

611% उछाल उछाल के साथ छाई महिंद्रा XUV 7XO, मिडसाइज SUV सेगमेंट में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

 एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। खासकर मिडसाइज एसयूवी कैटेगरी में स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक और हाल ही में लॉन्च की गई महिंद्रा XUV 7XO ने बिक्री के मामले में बाजार को चौंका दिया है। XUV 700 के फेसलिफ्ट अवतार XUV 7XO के लॉन्च के साथ ही इसकी मासिक बिक्री में 611 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है, जो इस बात का संकेत है कि ग्राहकों को इस अपडेटेड मॉडल का लंबे समय से इंतजार था।

महिंद्रा XUV 7XO को 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसके बेस वेरिएंट में भी ट्रिपल स्क्रीन सेटअप सहित कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिसने ग्राहकों को खासा आकर्षित किया है।



पिछले महीने XUV 7XO और XEV 9S की बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में 90 हजार से अधिक यूनिट्स बुक हो गईं, जिनकी कुल वैल्यू लगभग 25 हजार करोड़ रुपये आंकी गई। फिलहाल XUV 7XO पर लंबी वेटिंग भी चल रही है।


जनवरी 2026 की बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो XUV 700 और नई XUV 7XO को मिलाकर कुल 10,133 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 20.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 8,399 यूनिट्स का था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दिसंबर 2025 में जहां केवल 1,424 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं जनवरी 2026 में बिक्री ने 611 प्रतिशत की छलांग लगाई।


कीमत और फीचर्स

महिंद्रा XUV 7XO की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख से 24.92 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1997cc पेट्रोल और 2184cc डीजल इंजन दिए गए हैं, जो क्रमशः 182.37 bhp से 200 bhp की पावर और 380 Nm से 450 Nm तक का टॉर्क जनरेट करते हैं। यह एसयूवी 6 और 7-सीटर लेआउट में उपलब्ध है और इसका माइलेज लगभग 17 kmpl बताया गया है। स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और ट्रिपल स्क्रीन जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स इसे ग्राहकों की पहली पसंद बना रहे हैं।


महिंद्रा ने XUV 7XO और स्कॉर्पियो रेंज के जरिए यह साफ कर दिया है कि मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में उसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

@जानिए, 70 साल में कितनी बदल गई आपकी कार ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab