जेनेसिस 2025 से केवल इलेक्ट्रिक मॉडल ही करेगा लॉन्च
सियोल। हुंडई मोटर ग्रुप के जेनेसिस ब्रांड ने गुरुवार को कहा कि वह अपने
प्रतिद्वंद्वी कार निमार्ता कंपनियों के विद्युतीकरण को ध्यान में रखते हुए
2025 से केवल हाइड्रोजन ईंधन सेल या बैटरी से चलने वाले वाहन लॉन्च करेगा।
समूह ने एक बयान में कहा कि जेनेसिस ब्रांड 2030 तक आठ हाइड्रोजन और बैटरी
मॉडल के साथ अपने लाइनअप को पूरा करेगा और वैश्विक बाजारों में सालाना
400,000 यूनिट बेचने का लक्ष्य रखा है।
योनहाप समाचार एजेंसी की
रिपोर्ट के अनुसार, लाइनअप वर्तमान में जीवी 80 और जीवी 70 एसयूवी के
साथ-साथ जी 90, जी 80, विद्युतीकृत जी 80 और जी 70 सेडान से बना है।
ब्रांड
ने हाल ही में जीवी 60 इवी का अनावरण किया है, जो समूह के अपने इलेक्ट्रिक
ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (इ-जीएमपी) पर आधारित है, जिसे हुंडई आयोनिक 5
और किया इवी 6 के लिए भी अपनाया गया है।
विद्युतीकृत जी 80 की
शुरूआत के बाद जीवी 60 दूसरा जेनेसिस इवी मॉडल है। लेकिन जी80 के विपरीत,
जीवी 60 केवल इ-जीएमपी पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। (आईएएनएस)
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































