Mahindra Thar Roxx को मिलेगा बड़ा मैकेनिकल अपडेट, नए DaVinchi डैंपर्स से बेहतर होगी राइड क्वालिटी
महिंद्रा अपनी ऑफ-रोड एसयूवी थार रोक्स में एक मैकेनिकल अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है। ब्रांड की इस SUV को इसके 3-डोर मॉडल में सस्पेंशन अपग्रेड मिलेगा जिससे राइड क्वालिटी और बेहतर होने की उम्मीद है। इससे पहले 3-डोर Thar को इसके 2025 के फेसलिफ्ट के ऐलान के एक साल के अंदर ही मैकेनिकल अपडेट मिल चुके थे जो अब Thar Roxx में भी किए जाएंगे।
नए डाविंची डैंपर्स
अपडेटेड Thar Roxx में DCx वॉल्व-आधारित डैंपर्स दिए जाएंगे जिसे Mahindra DaVinchi के नाम से बेचती है। इसे इस साल जनवरी में XUV 7X0 के साथ पेश किया गया था और हाल ही में Thar OG में भी शामिल किया गया है। मौजूदा Thar Roxx में आगे की तरफ डबल-विशबोन स्सपेंशन और पीछे वॉट लिंकेज के साथ पैंटालिंक सस्पेंशन मिलता है। इसके आगे और पीछे दोनों स्सपेंशन सेटअप में फ्रिक्वेंसी-डिपेंडेंट डैंपिंग दी गई है।
ये हैं DCx Valve-based Dampers
DCx वॉल्व-आधारित डैंपर्स में एक खास पिस्टन वॉल्व का यूज होता है जिसमें पतली और अलग-अलग आकार की मेटल डिस्क लगी होती हैं। ये डिस्क डैंपर के अंदर हाइड्रोलिक ऑयल के फ्लो को कंट्रोल करने के लिए फ्लूइड के प्रेशर के हिसाब से मुड़ती है। भले ही ये डैंपर्स भी फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैंपर्स (FSD) की तरह गड्ढों के आधार पर स्टिफनेस को एडजस्ट करने पर काम करते हैं लेकिन DCx-वॉल्व आधारित डैंपर्स ज्यादा रेंज की फ्रिक्वेंसी को कवर करते हैं।
और क्या होंगे अपडेट्स
अपडेटेज Thar Roxx को हाल ही में कवर्ड तौर पर डीलरशिप यार्ड पर देखा गया है। हालांकि, इसमें वर्तमान मॉडल के बॉक्सी और सीधे डिजाइन को ही रखा गया है लेकिन इस टेस्टिंग व्हीकल में Thar OG वाले अलॉय व्हील्स देखे गए हैं। इसके अलावा, गाड़ी के इंटीरियर में सारी चीजें पहले जैसी ही रहने की उम्मीद है, बस इमें नई अपहोल्स्ट्री और ट्रिम मैटेरियल देखने को मिल सकते हैं।
इंजन और पावरट्रेन
Thar Roxx के इंजन में और पावरट्रेन ऑप्शन में इस अपडेट के साथ किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं जिसमें पहला है 2.0 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन जो दो अलग-अलग ट्यूनिंग के साथ आता है, 162hp पावर और 330nm टॉर्क और 177hp पावर और 380nm टॉर्क। दूसरा है 2.2 लीटर टर्बो-डीजल इंजन और यह भी ट्यूनिंग के साथ आता है- 152hp पावर और 330nm टॉर्क और 175hp पावर और 400nm टॉर्क जनरेट करता है। Thar Roxx में स्टैंडर्ड तौर पर रियर-व्हील ड्राइव लेआउट मिलता है जबकि 4x4 लेआउट सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही दिया जाता है।
Related Articles
2027 Tata Nexon: नए अवतार में आएगी टाटा नेक्सन, Garud कोडनेम के साथ दिखी टेस्टिंग, मिलेगा नया डिजाइन और बड़ा टचस्क्रीन
नई Hyundai Creta होगी पहले से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम, Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिल सकते हैं कई नए फीचर्स































