वाहन रास्ते में या घर पर बंद या खराब होने पर Toolhudo मोबाइल एप्लीकेशन की मदद ले, आखिर कैसे, यहां पढ़ें
जयपुर । अगर आपका कोई सा भी वाहन चाहे वह
टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर, रास्ते में या घर खराब होने पर Toolhudo
मोबाइल एप्लीकेशन की मदद ली जा सकती है । यह सभी प्रकार की वाहनों एवं
ऑटोमेटिव मशीन के रिपेयरिंग के लिए तात्कालिक सेवाए देगा ।
एप्लीकेशन
के आईडिया क्रिएटर ताहिर ने बताया कि मेकेनिक उपलब्ध करवा कर समय के
दुरपयोग को बचा सकेगा, साथ ही आपको आपके निमित स्थान पर भी वाहनों से जुडी
हुई सभी प्रकार की सर्विसेज मिल जाएगी।
उन्होने बताया कि इस
एप्लीकेशन का विचार एक घटना से आया । करीब दो साल पहले हम देर रात २२
गोदाम फ्लाईओवर से आ रहे थे और हमने देखा एक बुजुर्ग अंकल आंटी गाड़ी बंद
होने के कारण गाड़ी से बाहर आकर उसे धकलने का प्रयास कर रहे थे । हमने उस
वक्त उनकी सहायता की और सोचा की ऐसा बहुत लोगो के साथ कई बार होता है ।
बुजुर्ग ने बताया कि गाड़ी की सर्विस के लिए भी टाइम नहीं निकल पाते,
उन्हीं सब बातो को हमने सोच कर यह एप्लीकेशन बनाने के लिए काफी कुछ प्लान
किया । करबी २४ तरीक से यह एप्लीकेशन गूगल स्टोर पर लाइव हो गया है । इस
अवसर पर Toolhudo के निदेशक मंडल ताहिर सैफी, कान्हवी एवं सुनील कुमार ,
पवन कुमार उपस्थित रहे ।
Related Articles
Maruti Wagon R Facelift 2026: नए डिजाइन और 3-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है वैगन आर, CNG टैंक में भी होगा बदलाव!
































