1 जुलाई से कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ाएगा टाटा मोटर्स
चेन्नई । 1 जुलाई को टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहन महंगे हो
जाएंगे क्योंकि कंपनी ने मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
टाटा मोटर्स के मुताबिक 1 जुलाई से उसके कमर्शियल वाहनों की कीमतों में
1.5-2.5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
बढ़ोतरी का प्रतिशत व्यक्तिगत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा।
कंपनी
ने कहा, "उसने विनिर्माण के विभिन्न चरणों में उत्पादन लागत में बढ़ोतरी
का काफी बोझ खुद वहन करने का प्रयास किया है। लेकिन प्रोडक्शन की कुल लागत
काफी बढ़ी है। ऐसे में अब इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया
है।"
अप्रैल में टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के दाम 1.1 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों के दो से ढाई प्रतिशत बढ़ाए थे।
--आईएएनएस
Related Articles
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च
































