दुनिया के पहले स्थान पर चीन का वाहन निर्यात
बीजिंग। चीनी राजकीय कस्टम ब्यूरो ने 8 अगस्त को इस साल के पहले सात महीनों
में विदेशी व्यापार के आंकड़े जारी किए। निर्यात में इलेक्ट्रॉनिक्स का
अनुपात 58.1 प्रतिशत तक बढ़ा।
इस साल से चीन में निर्मित वाहनों के
निर्यात में बड़ा इजाफा हुआ। इस साल की पहली छमाही में चीन का वाहन निर्यात
जापान से आगे निकलकर दुनिया के पहले स्थान पर रहा।
चीन दुनिया में सबसे बड़ा कार उत्पादक देश, उपभोग करने वाला देश और निर्यातक देश बना।
आंकड़ों
के अनुसार इस साल के पहले सात महीनों में चीन ने 27 लाख 78 हजार कारों का
निर्यात किया, जो पिछले साल की इसी अवधि से 74.1 प्रतिशत अधिक है।
निर्यात का मूल्य 3 खरब 83 अरब 73 करोड़ युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 118.5 फीसदी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























