जेके टायर ने गुजरात में चौथे ट्रक व्हील्स सेंटर का किया उद्घाटन
अहमदाबाद। भारतीय टायर इंडस्ट्री की प्रमुख और रेडियल टायर सेगमेंट में
मार्केट लीडर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज़ ने देश में अपनी खुदरा उपस्थिति को
बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयास के तहत गुजरात में अपने चौथे
ट्रक व्हील्स सेंटर का उद्घाटन किया। नीलकंठ ऑटो टायर्स नाम की इस नई
ब्रांड शॉप का उद्घाटन दिनेश दासानी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- सेल्स, जेके
टायर एंड इंडस्ट्रीज़ के साथ कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
में किया गया।
गुजरात में इस शॉप की शुरुआत राज्य में अपनी खुदरा
उपस्थिति को मजबूत करने के कंपनी के उद्देश्य के अनुरूप है। गुजरात एक
विशाल ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क के लिए विशेष पहचान रखता है, जो राज्य के
विभिन्न हिस्सों के साथ ही साथ भारत के अन्य हिस्सों को भी अपने साथ जोड़ता
है। यह शॉप अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर स्थित है, जिसका उद्देश्य अपने
ग्राहकों को ट्रक और बस से संबंधित आवश्यकताओं के लिए समग्र समाधान हेतु
आसान पहुँच प्रदान करना है। 3500 वर्ग फीट में फैला हुआ यह स्टोर ट्रक
व्हील्स के शानदार कलेक्शन को शामिल करता है, जो ग्राहकों को समग्र रूप से
सेवाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अत्याधुनिक सुविधा विशेष रूप से
प्रशिक्षित तकनीकी सलाहकारों, सर्वश्रेष्ठ इक्विपमेंट, सीवी रेंज के लिए
स्मार्ट टायर्स व स्टैण्डर्ड टायर्स की सम्पूर्ण श्रृंखला से सुसज्जित है।
जेके
टायर के पास देश भर में 650 से अधिक ब्रांड शॉप्स का एक विशाल नेटवर्क है,
जो उच्च गुणवत्ता वाले इक्विपमेंट द्वारा संभव सर्वोत्तम इनलाइन सेवाओं की
पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध है। ये सारी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे
उपलब्ध हैं, जिनमें कम्प्यूटरीकृत व्हील एलाइनमेंट, टायर रोटेशन, नाइट्रोजन
इन्फ्लेशन और टायर इन्फ्लेशन शामिल हैं, जो ग्राहकों के लिए 360 डिग्री
अनुभव की पेशकश करना सुनिश्चित करती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























