पिछले महीने चीन के कार बाजार में बहाली
Page 1 of 1 13-06-2023
बीजिंग। इस साल मई में चीन में ऑटोमोबाइल का उत्पादन और बिक्री क्रमश: 23
लाख 33 हजार और 23 लाख 82 हजार रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से 21.1
प्रतिशत और 27.9 प्रतिशत अधिक है।
आंकड़ों के अनुसार नवीन ऊर्जा
वाहन का उत्पादन और बिक्री क्रमश: 7 लाख 13 हजार और 7 लाख 17 हजार रही,
जिसमें पिछले साल की इसी अवधि से 53 प्रतिशत और 60.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
बाजार में नवीन ऊर्जा वाहनों का अनुपात 30.1 फीसदी हिस्सा बना।
वहीं, मई में चीन ने 3 लाख 89 हजार वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 58.7 प्रतिशत अधिक है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
2027 Tata Nexon: नए अवतार में आएगी टाटा नेक्सन, Garud कोडनेम के साथ दिखी टेस्टिंग, मिलेगा नया डिजाइन और बड़ा टचस्क्रीन
नई Hyundai Creta होगी पहले से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम, Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिल सकते हैं कई नए फीचर्स































