टाटा मोटर्स के डीलर यश मोटर्स पर लगाया जुर्माना
भीलवाडा। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा अजमेर रोड स्थित
टाटा मोटर्स के वाहन डीलर यश मोटर्स की जांच की गयी थी जिसमें कई
अनिमितताएं पाई गई। जैसे डीलर स्तर पर फार्म 19 का संधारण नहीं मिला, रोड
सेफ्टी कार्नर आदि नहीं पाया गया।
परिवहन मुख्यालय से प्राप्त अधिकार
पत्र प्रदर्शित नहीं था तथा वाहनों की एक्स शोरूम प्राइज निर्धारित प्रारूप
में नहीं पायी गयी। डीलर द्वारा 2023-24 में पंजीकृत किये गये वाहनों में
से 367 वाहनों में बीमा दिनांक व पंजीयन दिनांक में भिन्नता पाये जाने से
587835/- रुपये की शास्ति आरोपित कर दिनांक 20 जून 2024 तक स्पष्टीकरण
मांगा गया।
जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव द्वारा गठित जांच कमेटी में
सत्यनारायण बलाई, सहायक लेखाधिकारी, शिवचरण मीणा, परिवहन निरीक्षक तथा
अविनाश खोईवाल, सूचना सहायक द्वारा जांच की गयी। जांच में उपरोक्त खामियां
पाई गई। अगर 20 जून तक उनके द्वारा खामियां सही नहीं की जाती है तो ट्रेड
सर्टिफिकेट/अधिकार पत्र निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































