तमिलनाडू की क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन भिवाड़ी में लगाएगी प्लांट, पहले चरण में होगा 150 करोड़ रुपए का निवेश
जयपुर। तमिलनाडू की प्रमुख कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन जल्दी ही राजस्थान के भिवाड़ी में अपना प्लांट लगाने जा रही है। पावरट्रेन, एल्यूमिनियम उत्पाद और औद्योगिक इंजीनियरिंग क्षेत्र में अग्रणी यह कंपनी पहले चरण में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का पूंजी निवेश करेगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध होंगे।
कंपनी प्रतिनिधियों के मुताबिक यहां तीनों सेगमेंट्स में विकास की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी भिवाड़ी में नया ग्रीनफील्ड प्लांट स्थापित कर रही है। पहले चरण में लगभग 150 करोड़ का निवेश होगा। जबकि दूसरे चरण में एल्यूमिनियम उत्पादों और तीनों सेगमेंट्स में व्यवसायिक जरूरतों के आधार पर पूंजी निवेश किया जाता रहेगा।
कंपनी निदेशक गौतम राम ने राजस्थान सरकार में औद्योगिक विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा से मुलाकात करने के बाद कहा कि हम राजस्थान में उद्योगों के अनुकूल माहौल को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ें। हम इस प्लांट को अगले 12 महीने के अंदर संचालन योग्य बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।
गौतम राम ने बताया कि क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है जो कोयंबटूर, तमिलनाडु में स्थित है। कंपनी विविध इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्र में भारत समेत विश्वभर में ग्राहकों की सेवा करती है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी। जिसका संयुक्त टर्न ओवर लगभग 4000+ करोड़ और मार्केट कैपिटल लगभग 9000 करोड़ है, जिसमें 3000 कर्मचारी हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. रवि ने कहा कि भिवाड़ी में प्लांट लगाना हमारी व्यावसायिक रणनीति का हिस्सा है। क्योंकि इससे हम मेक इन इंडिया के तहत उत्तर भारत में बढ़़ते हुए व्यापारिक अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। ग्रीन फील्ड इकाई फरीदाबाद के जरिए हम अपने ग्राहकों की बेहतर तरीके से सेवा कर पाएंगे। इस प्लांट से उत्तर भारत में हमारी मौजूदगी और मजबूत होगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























