मारुति सुजुकी ने अयोध्या में पहला ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक शुरू किया
नई दिल्ली । मारुति सुजुकी ने मंगलवार को कहा कि उसने अयोध्या में ड्राइवर
ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) में अपना पहला ऑटोमेटेड
ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (एडीटीटी) शुरू कर दिया है।
कंपनी ने कहा कि मार्च 2024 के अंत तक यूपी में इस तरह के चार और ट्रैक चालू हो जाएंगे।
मारुति
सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट मामलों के कार्यकारी अधिकारी राहुल
भारती ने एक बयान में कहा, "अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को
ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरूस्त करने की जिम्मेदारी बढ़
जाती है। ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर में
केवल कुशल ड्राइवर ही उपलब्ध हों।"
उन्होंने आगे कहा, "सड़क सुरक्षा
के प्रति अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, हमने गोरखपुर, मथुरा, प्रयागराज
और वाराणसी में भी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक स्थापित किए हैं। ये
जल्द ही चालू हो जाएंगे।"
कंपनी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ के दृष्टिकोण से प्रेरित अयोध्या ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट
ट्रैक दिसंबर 2023 में समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर के बाद 45 दिनों
के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ।
पिछले साल 2 दिसंबर को, मारुति सुजुकी
ने अयोध्या, गोरखपुर, मथुरा, प्रयागराज और वाराणसी में ऑटोमेटेड ड्राइविंग
टेस्ट ट्रैक के लिए परिवहन विभाग, यूपी सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर
हस्ताक्षर किए थे।
कंपनी के अनुसार, नई सुविधा हल्के मोटर वाहन
(एलएमवी) और भारी मोटर वाहन (एचएमवी) दोनों आवेदकों का एक ही ट्रैक पर
परीक्षण करने में सक्षम है।
इसके अलावा, दोपहिया वाहन आवेदकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए एक अलग सर्पेन्टाइन ट्रैक उपलब्ध है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प






























