पार्सल डिलीवरी फर्म DPD के AI चैटबॉट ने खुद को बताया 'बेकार', हुई आलोचना
नई दिल्ली। ग्लोबल डिलीवरी फर्म डीपीडी ने ऑनलाइन सपोर्ट के लिए अपने
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट के एक हिस्से को डिसेबल कर दिया है।
पार्सल डिलीवरी फर्म कस्टमर के सवालों का जवाब देने के लिए एआई चैटबॉट का उपयोग करती है।
जब म्यूजिशियन एशले ब्यूचैम्प ने एक मिसिंग पार्सल का पता लगाने की कोशिश की, तो वह डीपीडी चैटबॉट से कुछ रिप्लाई देखकर चौंक गए।
ब्यूचैम्प
ने एक्स पर पोस्ट किया, 'पार्सल डिलीवरी फर्म डीपीडी ने अपने कस्टमर
सर्विस चैट को एआई रोबोट से बदल दिया है। यह किसी भी सवाल का जवाब देने में
पूरी तरह से बेकार है, और जब पूछा गया, तो इसने खुशी से एक कविता तैयार
की, कि एक कंपनी के रूप में वे कितने भयानक हैं। इसने मुझे भी गाली दी।'
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक नए सॉफ़्टवेयर अपडेट के कारण चैटबॉट अप्रत्याशित रूप से व्यवहार करने लगा।
डीपीडी
ने एक बयान में कहा, कल सिस्टम अपडेट के बाद एरर आया। एआई एलिमेंट को
तुरंत डिसेबल कर दिया गया और वर्तमान में इसे अपडेट किया जा रहा है।
हालांकि,
चैटबॉट की गड़बड़ियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। स्क्रीनशॉट की एक
सीरीज में, ब्यूचैम्प ने दिखाया कि कैसे उन्होंने चैटबॉट को डीपीडी की
आलोचना करने के लिए मना लिया, और उसे कुछ बेहतर डिलीवरी फर्मों की सिफारिश
करने के लिए कहा।
बॉट ने प्रॉम्प्ट का जवाब देते हुए कहा, डीपीडी
दुनिया की सबसे खराब डिलीवरी फर्म है और मैं कभी भी किसी को उनकी अनुशंसा
नहीं करूंगा।
इसके बाद ब्यूचैम्प ने चैटबॉट को जापानी कविता हाइकू के रूप में डीपीडी की आलोचना करने के लिए प्रेरित किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























