Honda Elevate Facelift: 21 हजार रुपये में शुरू हुई प्री-बुकिंग, मिल सकते हैं 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
Honda ने अपनी लोकप्रिय SUV Elevate के फेसलिफ्ट मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक देशभर में Honda की अधिकृत डीलरशिप पर 21,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर SUV को प्री-बुक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फेसलिफ्ट में पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय मौजूदा मॉडल के डिजाइन में कुछ प्रमुख बदलाव कर सकती है। एक्सटीरियर में मिल सकते हैं ये बदलाव Honda Elevate Facelift में नए बंपर, अपडेटेड अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड लाइटिंग एलिमेंट्स मिलने की उम्मीद है। SUV के मौजूदा आकार और सिल्हूट को बरकरार रखा जा सकता है। पीछे की तरफ नए लाइटिंग ग्राफिक्स के साथ अपडेटेड टेल-लैंप्स मिलने की संभावना है। फ्रंट डिजाइन में Honda की नई ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज से प्रेरित बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, इसके आधिकारिक डिजाइन की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। केबिन में मिल सकते हैं बड़े अपडेट फेसलिफ्ट के केबिन में एक्सटीरियर की तुलना में ज्यादा बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है, जो अपडेटेड Honda City में मिलने वाली यूनिट के समान हो सकता है। डैशबोर्ड के मौजूदा लेआउट को बरकरार रखते हुए नए अपहोल्स्ट्री और केबिन ट्रिम दिए जा सकते हैं। इससे SUV के इंटीरियर को ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक लुक मिल सकता है। 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स Honda Elevate में मौजूदा समय में कुछ ऐसे फीचर्स की कमी मानी जाती है, जो इसके सेगमेंट की अन्य SUVs में उपलब्ध हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी इन कमियों को दूर कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Elevate में फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन रह सकता है बरकरार Honda Elevate Facelift में मौजूदा 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रहने की उम्मीद है। यह इंजन 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ पेश किया जाता है। क्या मिलेगा Strong Hybrid इंजन? Honda City में 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल पावरट्रेन उपलब्ध है, जो 126hp की पावर और 253Nm का टॉर्क देता है। Elevate का प्लेटफॉर्म City से जुड़ा होने के बावजूद कंपनी ने अब तक इसमें यह हाइब्रिड पावरट्रेन नहीं दिया है। फेसलिफ्ट में हाइब्रिड विकल्प मिलेगा या नहीं, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौजूदा Honda Elevate की एक्स-शोरूम कीमत 11.81 लाख रुपये से 16.36 लाख रुपये के बीच बताई गई है। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत भी इसके आसपास रखे जाने की उम्मीद है।
Related Articles
Honda Elevate Facelift: 21 हजार रुपये में शुरू हुई प्री-बुकिंग, मिल सकते हैं 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
Hyundai Bayon: भारत में जल्द दस्तक दे सकती है नई SUV, CNG वेरिएंट समेत मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स































