Hyundai Bayon: भारत में जल्द दस्तक दे सकती है नई SUV, CNG वेरिएंट समेत मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स
Hyundai भारत में इस साल के अंत तक दो नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें Hyundai Bayon का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। कंपनी ने अभी तक इसके भारतीय लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अक्टूबर 2026 के आसपास बाजार में उतारा जा सकता है। लॉन्च से पहले SUV के डिजाइन और संभावित फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज Hyundai ने आगामी Bayon के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें इसके LED DRLs, टेललाइट्स और अलॉय व्हील्स शामिल हैं। SUV में शार्प L-शेप टेललाइट्स दी जा सकती हैं, जो इसके फ्रंट में दिए गए LED DRLs के डिजाइन से मेल खाती हैं। साइड प्रोफाइल में 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। लॉन्च के करीब आने पर इसके एक्सटीरियर की अन्य जानकारियां भी सामने आ सकती हैं। i20 से मिलता-जुलता हो सकता है इंटीरियर Hyundai Bayon के इंटीरियर का डिजाइन हाल ही में पेश की गई नई जनरेशन i20 से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। इसमें डुअल-डिस्प्ले सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन एकीकृत डिजाइन में नजर आ सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें Hyundai की फोर-डॉट सिग्नेचर के साथ थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Level-2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Hyundai Bayon आधारित SUV में CNG पावरट्रेन का विकल्प भी दिया जा सकता है। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक दिए जाने की संभावना है। SUV में Creta में इस्तेमाल होने वाला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। पेट्रोल वर्जन में मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। वहीं CNG वेरिएंट को भी मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इंजन पावर, माइलेज, ट्रांसमिशन और वेरिएंट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी Hyundai की ओर से लॉन्च के समय ही स्पष्ट की जाएगी।
Related Articles
Honda Elevate Facelift: 21 हजार रुपये में शुरू हुई प्री-बुकिंग, मिल सकते हैं 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स
Hyundai Bayon: भारत में जल्द दस्तक दे सकती है नई SUV, CNG वेरिएंट समेत मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स































