किआ भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV, EV और हाइब्रिड मॉडल से बढ़ेगा पोर्टफोलियो
भारतीय बाजार में किआ जल्द ही दो नई एसयूवी लान्च करने की तैयारी में है। निर्माता की ओर से किस सेगमेंट में किस तरह की खासियत के साथ किस गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। कब तक इन कारों को भारत में ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। किआ की ओर से भारत में जल्द ही नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से हाल में ही सोशल मीडिया पर टीजर को जारी किया गया है। जिससे यह जानकारी मिली है। सोशल मीडिया पर निर्माता की ओर से एक टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में BEV और HEV के नाम को दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही लिखा है कि भविष्य दस्तक दे रहा है।
इन कारों को करेगी लॉन्च
निर्माता ने अभी इन कारों के नामों की जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि निर्माता की ओर से पहले Kia Syros EV को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Kia Sorento को भी भारत में ऑफर किया जाएगा।
इस सेगमेंट में आएंगी एसयूवी
किआ की ओर से सिरोस ईवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाएगा, जिसे कैरेंस के नीचे पोजिशन किया जाएगा। जिसके बाद यह निर्माता की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी हो जाएगी। इसके साथ ही दूसरी एसयूवी Kia Sorento को HEV के साथ ऑफर किया जा सकता है।
जल्द होंगी लॉन्च
किआ की ओर से भी टीजर में यह जानकारी दी गई है कि वह किस तकनीक के साथ कारों को लॉन्च करेगी। यह जानकारी नहीं मिली है कि वह कब तक इनको लॉन्च करेगी। लेकिन उम्मीद है कि किआ सिरोस को जुलाई में ही लॉन्च कर सकती है। इसके कुछ समय के बाद सोरेंटो को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
रेनो डस्टर एडवेंचर एडिशन लॉन्च, दमदार ऑफ-रोड लुक, नए फीचर्स और 153 PS इंजन के साथ बाजार में उतरी SUV
































