Categories:HOME > Car >

महिंद्रा की गाड़ियों पर बढ़ी कीमतें, क्लासिक से लेकर निओ पर बढ़ाए दाम

महिंद्रा की गाड़ियों पर बढ़ी कीमतें, क्लासिक से लेकर निओ पर बढ़ाए दाम

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । आटोमोबाइल सेक्टर में महिंद्रा कंपनी का अपनी एक अलग पहचान है। उसकी मजबूत बोलेरो लाइनअप की कीमतों में महिंद्रा कंपनी ने इजाफा कर दिया है। यह नई कीमतें बोलेरो क्लासिक, निओ और निओ प्लस मॉडल पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से एक्स-शोरूम कीमतों में 26,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने लागत खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया है। मजबूती और परफॉर्मेंस 4-मीटर से छोटी कारों और उससे थोड़े बड़े सेगमेंट में महिंद्रा अकेली ऐसी कंपनी है जो पारंपरिक बॉडी-ऑन-फ्रेम गाड़ियां बनाती है। बोलेरो गाड़ियां खासतौर पर भारत की अलग-अलग तरह की सड़कों के लिए बनी हैं। इनमें सादा डीजल इंजन और बुनियादी सुविधाओं वाला केबिन मिलता है जो मजबूती पर ज्यादा जोर देता है। हाल ही में कीमतों में बदलाव के बाद जो लोग इस गाड़ी के मिड-वेरिएंट खरीदेंगे, उन्हें बढ़ी हुई कीमतों का सबसे ज्यादा असर महसूस होगा। महिंद्रा बोलेरो हुई महंगी महिंद्रा बोलेरो क्लासिक चार वेरिएंट्स B4, B6, B6 (O) और B8 में आती है। B4 वेरिएंट में सबसे कम, सिर्फ 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 7.99 लाख रुपए पर स्थिर है। B6 वेरिएंट की कीमत 25,500 रुपए, B6 वेरिएंट की कीमत 26,500 रुपए, B8 वेरिएंट की कीमत में 21,500 का इजाफा हुआ है जिससे अब यह 9.90 लाख (एक्स-शोरूम) की हो गई है। इन सभी मॉडल्स में पहले की तरह ही 1.5 लीटर mHAWK 75 डीजल इंजन मिलता है जिसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। बोलेरो निओ की नई कीमतें महिंद्रा बोलेरो निओ के पांच वेरिएंट्स N4, N8, N10 (R), N11 और N10 (O) आते हैं। इसके N4 वेरिएंट के शुरुआती मॉडल (N4) की कीमत में सबसे ज्यादा 15,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। N8 मॉडल की कीमत 5,000 रुपए का इजाफा किया है। अब इसकी शरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.84 लाख रुपए हो गई है। बोलेरो निओ प्लस बोलेरो निओ प्लस दो वेरिएंट्स P4 और P10 में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल (P4) की कीमत में 9,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसके P10 वेरिएंट की कीमत 4,500 रुपए तक बढ़ा दी गई है। यह 7-सीटर गाड़ी 10.99 लाख से 11.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम रेंज में आती है। Neo Plus में Scorpio Classic वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है।

@Maruti की इस कार का माइलेज है 48 किमी प्रति लीटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab