जयपुर में BYD की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च: शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का संगम
जयपुर में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया को एक नया आयाम देते हुए BYD इंडिया ने अपनी नई सी-लॉयन 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। जेएलएन मार्ग स्थित स्काय BYD शोरूम में इस हाई-परफॉर्मेंस कार का अनावरण किया गया, जहां कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
एक चार्ज में 576 किमी की रेंज
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 82.56 किलोवॉट की बैटरी दी गई है, जो 576 किमी तक की प्रभावशाली रेंज प्रदान करती है। खास बात यह है कि 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार यह मात्र 4.5 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे परफॉर्मेंस के लिहाज से एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
डिजाइन और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल
BYD की यह ई-एसयूवी दो वेरिएंट— प्रीमियम और परफॉर्मेंस में उपलब्ध होगी। कार में 23,000 आरपीएम क्षमता वाला 8-इन-वन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। यह रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में पेश की गई है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।
शानदार फीचर्स और हाई-एंड सेफ्टी
यह कार सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि लक्जरी और सुरक्षा के मामले में भी काफी आगे है। इसमें शामिल हैं: पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर, असिस्टेंस सिस्टम, 12 डायना-ऑडि स्पीकर्स, वेंटीलेटेड और हीटेड सीट्स, 50-वॉट वायरलैस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, 11 एयरबैग्स।
कीमत और बुकिंग स्टेटस
इस हाई-टेक ई-एसयूवी की शुरुआती कीमत ₹48.9 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च के बाद से ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक 1000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं।
वारंटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस
कंपनी ग्राहकों के लिए 7 किलोवॉट का इंस्टॉलेशन चार्जर भी दे रही है, साथ ही 6 साल की रोड साइड असिस्टेंस और 8 साल की बैटरी वारंटी भी दी जा रही है।
BYD की इस नई लॉन्चिंग ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एक और बड़ा कदम जोड़ दिया है। अब देखना होगा कि बाजार में यह कितनी धूम मचाती है!
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























