Categories:HOME > Bike >

यामाहा की अपकमिंग बाइक के लिए बुकिंग शुरू, जानें लॉन्च डेट और क्या है R2 कनेक्शन

यामाहा की अपकमिंग बाइक के लिए बुकिंग शुरू, जानें लॉन्च डेट और क्या है R2 कनेक्शन

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । यामाहा ने बाजार में अपनी अपकमिंग fully-faired R-सीरीज मोटरसाइकिल की आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इस नई स्पोर्ट्स बाइक को 27 अगस्त 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, यामाहा ने अभी तक मॉडल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजर कैंपेन और इंटरनेशनल मार्केट के ट्रेडमार्क से यह अंदाजा लगाया जा रहा है यह मोस्ट-अवेटेड यमाहा YZF-R2 हो सकती है। साथ ही यामाहा इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मोटरसाइकिल की दस हजार की टोकन राशि के साथ बुकिंग शुरू हो चुकी है। टीजर में कंपनी ने We R On Our Way टैगलाइन के साथ #RInstinct हैशटैग का इस्तेमाल किया है, जो इसके R-Series मॉडल होने की ओर इशारा करता है। कब लॉन्च होगी यामाहा के बुकिंग पेज पर मोटरसाइकिल की लॉन्च डेट 27 अगस्त 2026 दी गई है। यह वही तारीख है, जो कंपनी की ओर से पहले साझा किए गए मीडिया इनवाइट में भी सामने आई थी। हालांकि, बुकिंग शुरू होने के बावजूद कंपनी ने अभी फाइनल वेरिएंट, स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा नहीं किया है। इन जानकारियों की आधिकारिक घोषणा लॉन्च के समय ही की जाएगी। कितने ग्राहक कर सकते हैं प्री-बुकिंग यामाहा की नई बाइक की दस हजार की टोकन राशि देकर बुकिंग की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर डिलीवरी दी जाएगी। अगर ग्राहक बाद में बाइक खरीदने का फैसला नहीं करता है, तो बुकिंग अमाउंट वापस किया जाएगा। यानी ग्राहक लॉन्च से पहले अपनी बाइक को सुरक्षित करने के लिए प्री-बुकिंग करा सकता है। क्या यही है Yamaha R2 हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मॉडल के नाम का जिक्र नहीं किया है, लेकिन संकेत के आधार पर R2 होने की संभावना सबसे ज्यादा है। यामाहा ने R2 ट्रेडमार्क भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप और फिलीपींस जैसे कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले ही फाइल किया है। इसके अलावा इंडस्ट्री रिपोर्ट्स में भी संकेत मिलते रहे हैं कि कंपनी इस नई बाइक को R15 और R3 के बीच की जगह भरने के लिए तैयार कर रही है। ऐसे में नई बाइक के R2 होने की अटकलें और मजबूत हो जाती हैं। टीजर में छिपा है R2 का संकेत लेटेस्ट टीजर में यामाहा ने अपनी पहचान वाली आर ब्रांडिंग और We R On Our Way मैसेज का इस्तेमाल किया है। पहली नजर में इसमें सिर्फ R-Series की ओर इशारा दिखाई देता है, लेकिन लोगो को ध्यान से देखने पर इसमें एक दिलचस्प संकेत नजर आता है। टीजर में आर लोगो के साथ दिखने वाले राइट हैंड आकार को काफी हद तक अंक 2 जैसा माना जा रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी ने जानबूझकर नाम का सीधा खुलासा किए बिना R2 की ओर संकेत किया है।

@मुश्किल नहीं है कार खरीदना, जानिए कैसे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab