एवोर ईएक्स इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले जान लें ये बातें, 260km की रेंज के साथ मिलते हैं 81 फीचर्स
एवोर ईएक्स इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले जान लें ये बातें, 260km की रेंज के साथ मिलते हैं 81 फीचर्स बाजार में भी अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए कई निर्माताओं की तरफ से इस सेगमेंट में कई गाड़ियों को पेश या लॉन्च किया जा रहा है। इसी बीच, अगर आप भी हाल ही में लॉन्च हुई Avore EX2 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले इन बातों को जान लें। ये मिलते हैं फीचर्स इस मोटरसाइकिल में LED हेडलाइट, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कुल 81 फीचर्स दिए गए हैं। इसमें City, Eco, Sports और Apex जैसे 6 अलग-अलग राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल में आपको क्रूज कंट्रोल की भी सुविधा मिलती है। इसमें बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम मिलता है जिससे बाइक की पूरी जानकारी मिलती है। साथ ही, मोबाइल ऐप में Artificial Intelligence का भी इस्तेमाल किया गया है जो राइडर की काफी मदद करता है। बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस इस मोटरसाइकिल में 3.2kWh और 5kWh के दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर यह लगभग 260 किमी तक की शानदार रेंज दे सकती है। इसमें 10.5kW की दमदार मोटर लगाई गई है जिसकी मदद से यह 114kmph की टॉप-स्पीड तक दौड़ सकती है। यह मोटरसाइकिल सिर्फ 2.8 सेकंड में ही 0 से 40kmph तक की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत और वारंटी कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,24,999 रुपए है तो वहीं, मिड वेरिएंट EX2 की एक्स-शोरूम कीमत 1,49,999 रुपए है। वहीं, इसकी टॉप-वेरिएंट EX 2S की एक्स-शोरूम कीमत 1,70,000 रुपए है। साथ ही, निर्माता की तरफ से इस मोटरसाइकिल पर 5 साल या 60,000 किमी की वारंटी दी जा रही है। आकार और कलर ऑप्शन Avore EX2 की सीट हाइट 790mm है और इसका कर्ब वेट 154kg है। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ CBS की सुविधा मिलती है। Avore EX2 तीन कलर ऑप्शन में आता है- Stellar Black DT, Starlit Red DT और Meteor Blue DT।
@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे


































