केटीएम 390 ड्यूक को खरीदना महंगा, जानिए इसे खरीदने के लिए कितने पैसे देने होंगे
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । 349.2cc इंजन वाली छोटी KTM 390 Duke की कीमत अब 2.77 लाख रुपए से बढ़कर 2.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। पुरानी कीमतों के मुकाबले इसमें 7,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ 398.63cc इंजन वाली 390 Duke R की कीमत 3.39 लाख रुपए से बढ़कर 3.45 लाख रुपए हो गई है जिसमें 6,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। केटीएम ने 390 एडवेंचर लाइन-अप की कीमतें बदलने के ठीक एक दिन बाद भारत में 390 Duke रेंज की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 7,000 रुपए तक की है जिससे स्टैंडर्ड 390 Duke और ज्यादा पावरफुल Duke R दोनों ही मॉडल प्रभावित हुए हैं। कोई मैकेनिकल बदलाव कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है इसलिए यह कीमत बढ़ोतरी किसी नए फीचर की वजह से नहीं बल्कि बढ़ते उत्पादन या इनपुट लागत की वजह से है। स्टैंडर्ड 390 Duke में पहले की तरह 349.2cc का सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है जो 41.5PS की पावर और 33.5nm का टॉर्क जनरट करता है। वहीं, Duke 390 Duke R में बड़ा 398.63cc इंजन दिया गया है जो 46PS की पावर और 39nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन एक ही डिजाइन के हैं लेकिन 350cc वाले वर्जन में छोटे स्ट्रोक का इस्तेमाल किया गया है। दोनों बाइक्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। क्या हैं फीचर्स? दोनों मॉडल्स में ज्यादातर फीचर्स एक जैसे ही मिलते हैं। दोनों बाइक्स में मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और सुपरमोटो ABS, लॉन्च कंट्रोल, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, क्विकशिफ्टर, स्ट्रीट और रेन राइड मोड के साथ ट्रैक स्क्रीन डिस्प्ले दिए गए हैं। इसके अलावा, 5-इंच का TFT डैश, एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स की वह सीरीज शामिल हो जो अपडेटेड 390 Duke प्लैटफॉर्म बन चुकी है।


































