रॉयल एनफील्ड Classic 350 को मिला नया ग्लॉसी व्हाइट रंग, कीमत ₹2.24 लाख
रॉयल एनफील्ड की ओर से Classic 350 को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता ने हाल में ही मोटरसाइकिल को नए रंग के साथ अपडेट कर दिया है। इसमें कौन से रंग को शामिल किया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में क्लासिक 350 मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को हाल में ही नए रंग के साथ अपडेट किया गया है। कौन सा रंग मिलाः रॉयल एनफील्ड की ओर से इस मोटरसाइकिल में नए रंग के तौर पर ग्लॉसी वाइट रंग को शामिल किया गया है। जिसे इसके पेट्रोल टैंक, हेडलाइट काउल, फ्रंट और रियर फेंडर में दिया गया है। टैंक पर नए रंग के साथ स्ट्राइपिंग को भी किया गया है। जो देखने में काफी आकर्षक लग रही है। कितना दमदार इंजनः रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में सिर्फ नए रंग को ही शामिल किया गया है। इसमें वही 350 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जो इस मोटरसाइकिल को 20.2 बीएचपी के साथ 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसमें असिस्ट और स्ल्पिर क्लच को भी दिया गया है। इसमें पांच स्पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है। कैसे हैं फीचर्सः निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडीकेटर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, टेलीस्कोपिक व्हील, 13 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स को दिया जाता है। कितनी है कीमतः निर्माता की ओर से नए रंग के साथ इस मोटरसाइकिल को 2.24 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। इसी कीमत पर इसके एमराल्ड शेड को भी ऑफर किया जाता है।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...


































