होंडा की इन कारों पर मिल रहा बंपर Discount, Elevate पर सबसे ज्यादा ₹1.79 लाख तक की बचत
बाजार में इस महीने अपनी किस गाड़ी पर सबसे ज्यादा Discount Offer किया जा रहा है। किस गाड़ी पर किस तरह के ऑफर को दिया जा रहा है। हम आपको बता रहे हैं। होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस महीने इसकी तीसरी जेनरेशन को खरीदने पर 50 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर को दिया जा रहा है। इस कार की दूसरी जेनरेशन पर इस महीने 40 हजार रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन की एक्स शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। होंडा सिटी पर भी होगी बचत होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। इस महीने के दौरान इस कार पर भी निर्माता की ओर से डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने होंडा सिटी को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। निर्माता इस महीने इस कार पर 1.30 लाख रुपये का ऑफर दे रही है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। होंडा इलीवेट पर कितनी होगी बचत होंडा की ओर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Honda Elevate को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस महीने के दौरान अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर अधिकतम 1.79 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। होंडा की ओर से अपनी सभी कारों में से एलीवेट पर सबसे ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत की शुरूआत 11.81 लाख रुपये से हो जाती है।


































