Categories:HOME > Car >

कार लंबे समय तक खड़ी रहती है तो ऐसे बचाएं बैटरी, इन आसान टिप्स से बढ़ेगी लाइफ

कार लंबे समय तक खड़ी रहती है तो ऐसे बचाएं बैटरी, इन आसान टिप्स से बढ़ेगी लाइफ

हर रोज हजारों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है। इन कारों में से कई कारों को लंबे समय तक उपयोग में नहीं लाया जाता। ऐसे में इनकी बैटरी पर बुरा असर होता है। किस तरह की बातों का ध्यान रखा जाए तो बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इमरजेंसी के समय परेशान होने से भी बचा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। टर्मिनल रखें साफ बैटरी पर दो टर्मिनल बनाए जाते हैं। जिनका काम बैटरी की पावर को आगे बढ़ाना होता है। इन टर्मिनल पर समय के साथ गंदगी जमने लगती है और यह सही तरह से काम नहीं कर पाते। इसलिए बैटरी टर्मिनल को हमेशा साफ रखना चाहिए। वाटर लेवल करें चेक बाजार में उपलब्ध सभी बैटरी को मेंटेनेंस फ्री बैटरी की तरह ऑफर किया जाता है। जिनमें पानी का स्तर चेक करने की जरुरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार में लगी बैटरी लंबे समय तक साथ निभाए तो फिर आपको समय समय पर इसमें पानी के स्तर को चेक करना चाहिए। जरुरत हो तो इनमें आरओ का शुद्ध पानी भरा जा सकता है। कार को स्टार्ट करें कई बार लोग बजट के कारण महंंगे पेट्रोल को नहीं भरवाते। लेकिन बैटरी को सही रखना चाहते हैं तो कार को भले ही न चलाएं लेकिन कार को हर तीन से चार दिन में कुछ देर के लिए स्टार्ट करना चाहिए। इससे बैटरी भी उपयोग में रहती है और कुछ देर स्टार्ट करने के कारण बैटरी को चार्ज होने का मौका भी मिल जाता है। वैसलीन का उपयोग करें कार में लगी बैटरी के टर्मिनल पर गंदगी जम जाती है। इससे बचने के लिए इस पर वैसलीन या पेट्रोलियम जैली का उपयोग भी किया जा सकता है। इससे बैटरी पर जमने वाले एसिड में तो कमी आती ही है, साथ ही इनको गंदगी से भी बचाया जा सकता है।

@कार खरीदने से पहले करें यह 5 काम

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab